लखनऊः विक्षिप्त महिला ने जमकर काटा बवाल, महिला सिपाही पर किया हमला

0 18

लखनऊ–राजधानी में आज एक विक्षिप्त महिला बीच सड़क पर लेट गई, जिसके बाद काफी हंगामा बरपा और पुलिस को दखल देना पड़ा। विक्षिप्त महिला ने महिला पुलिस को चोट भी पहुंचाने की कोशिश की।

Related News
1 of 1,457

पूरा मामला थाना ठाकुरगंज के घंटाघर क्षेत्र का है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला बीच सड़क पर लेट गई। जिसके बाद राहगीरों ने उसे हटाने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने इस पर बवाल काट दिया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी । जब महिला पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर महिला को 

जबरन हटाने का प्रयास किया तो विक्षिप्त महिला ने महिला पुलिस को अपने दांतों से काट लिया, जिससे महिला पुलिस के हाथ से खून निकलने लगा। हालांकि महिला पुलिसकर्मी ने जबरन  महिला को गाड़ी पर बैठा कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Comments
Loading...