महिला से करता था फोन पर अश्लील बाते, चेहरे पर कालिख पोत गलियों में घूमाया: VIDEO

0 13

हाथरस– शहर में एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां महिला ने एक शख्स की पिटाई कर उसका मुंह काला कर उसे पूरे मोहल्ले में घूमाया। महिला का आरोप है यह शख्स खुद को बिजली विभाग का एक बड़ा अधिकारी बताकर उससे फोन पर अश्लील बात करता था।

जिसके बाद महिला ने आरोपी को लोगों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शहर की लाला का नगला बस्ती का है। यहां रहने वाली एक महिला ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बनकर फोन पर अश्लील बात करने के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों के सहयोग से पकड़ लिया।

Related News
1 of 1,457

 

जिसके बाद महिला ने आरोपी शख्स को आस-पास की गलियों में घूमाकर उसकी खूब पिटाई की। मंगलवार के इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं महिला का कहना है कि यह व्यक्ति उसे खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बनकर फोन पर अश्लील बाते करता था।

शक होने तथा दूसरे फोन से बात करने पर इस व्यक्ति की असलियत का पता चला। यह उसका ही पड़ोसी विनय कुमार निकला। जिसके बाद महिला ने आरोपी विनय को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस मामले में एएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

Comments
Loading...