शाही शादी का गवाह बना भाजपाई कुनबा,जमकर थिरके सांसद

0 18

अलीगढ़ — प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की नातिन पूर्णिमा सिंह की शादी राजशाही रस्म के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शादी समारोह के दौरान  बैंक्वेट हॉल और शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

Related News
1 of 1,040

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद व गैर जनपदों से पुलिस फोर्स को लगा कर किलेबंदी कर पुख्ता इंतजाम किए गए।इस शाही शादी में देश के राष्ट्रपति, गृहमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल सहित भाजपा के 2 दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। महानगर में पूरे दिन शाही शादी की चर्चा जनता की जबान पर आम रही।

बता दें कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह की पुत्री पूर्णिमा सिंह का रिश्ता पिछले दिनों शहर के रियल स्टेट व्यापारी व भाजपा नेता ठाकुर शिवराज सिंह के मझले पुत्र प्रवीण राज सिंह के साथ तय हुआ था। विवाह की निहित तिथि का शुभ मुहूर्त 7 मार्च निकला तभी से विवाह की धूमधाम से तैयार शुरू हो गई। जिसके लिए शहर के दो निजी गेस्ट हाउसों को बुक किया गया और दुल्हन की तरह दोनों गेस्ट हाउसों को सजा गया।

 राज्यपाल सिंह अपने परिवार के साथ प्रातः निजी गेस्ट हाउस पहुॅच गये। राजशाही रूप से सजे गेस्ट हाउस में दोपहर बारात आई दिल्ली से मंगाये हाथी को भारी सजावट के बाद दूल्हे को बैठाया गया। बैण्ड बाजे और ढोल नगाड़े के साथ बहुत धूमधाम से बारात गेस्ट हाउस पहुॅची जिसकी अगवानी एटा सांसद राजवीर सिंह राजू और प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने की। इस दौरान लड़की के पिता राजवीर सिंह ढोल नगाड़े पर जमकर नाचे इसके बाद मण्डप में सात फेरे हुए। नातिनी के हाथ पीले करते समय राज्यपाल कल्याण सिंह भावुक होकर रो पड़े। फेरों के बाद वर वधू को स्टेज पर बैठाया गया। 

जहाॅ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आर्शीवाद दिया। इसके बाद एक एक करके पूर्व मेंत्री एवं पूर्व सांसद लालजी टण्डन अपने पुत्र गोपाल टण्डन,राजनाथ सिंह रेलमंत्री पीयूष गोयल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहए, महासचिव राम माधव, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राम नाइक, मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र,इसके अलावा प्रदेश के कई मंत्री पहुॅचे और वर वधू को आर्शीवाद दिया। 

इस शादी समारोह में डेढ़ दर्जन मंत्रियों के आगमन के साथ राष्ट्रपति और प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर की जहाॅ नाकेबंदी कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।  इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनेक स्थानों पर पुलिस के साथ नौंक झौंक भी हुई। 

(रिपोर्ट-पंकज शर्मा,अलीगढ़)

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...