..जब पुलिस आफिस के पास सड़क पर शुरू हो गया सांडों का मल्लयुद्ध

0 25

हरदोई– उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस आफिस के पास कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क सांडो की हुई जबरदस्त लड़ाई का अखाड़ा बन गयी। दरअसल इस सड़क पर तमाम छोटे छोटे खाने पीने के खोखे होने के कारण पशुओ गायो और सांडो का दिनभर जमावड़ा रहता है ।

ऐसे में इस मार्ग पर अचानक सांडो का संग्राम सड़क पर होता नजर आता है। सड़क पर सांडो के संग्राम देखकर वहा पर खड़ी कई गाड़िया टूटते टूटते बच गयी। सड़क पर सांडो का जबरदस्त संग्राम देख लोगो ने हल्ला गुल्ला किया तब सड़क पर आधे घटने तक सांडो का मल्ल युद्ध बंद हुआ।लोगो ने सांडो के इस संग्राम को अपने मोबाइल कैमरों से कैद कर लिया 

Related News
1 of 1,457

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पुलिस आफिस के पास कलेक्ट्रेट जाने वाली भीड़ भाड़ भरी सड़क पर खाने पीने के कई खोमचे और खोखे होने की वजह से सडको पर आवारा पशुओ और जानवरो का जमावड़ा रहता है। इसी सड़क पर अचानक दो सांडो का आपस में संग्राम होने लगा। बीच सड़क पर तब लोग सहम गए जब दो सांड  अचानक आपस में गुत्थमगुथा होते नजर आये। सड़क पर सांडो की अचानक हुई लड़ाई से लोग सहम गए और बच बच कर सड़क से निकलते रहे।

भीड़ भाड़ वाली सड़क पर सन्नाटा सांडो की लड़ाई इतनी जबरदस्त थी की दोनों पूरी सड़क भर में एक दुसरे को आगे पीछे धकेलने में लगे थे। कोई भी हार मानने और पीछे हटने को तैयार नहीं था।वही पर तमाम गाड़िया भी खड़ी थी यह तो गनीमत हुई की सांडो के संग्राम में गाड़िया किसी तरह बच गयी। लोगो ने अपने मोबाइल कैमरों में सांडो के इस संग्राम को कैद किया ,स्थानीय लोगो ने किसी तरह लोगो ने पानी फेककर शोरगुल कर के सड़क पर लड़ रहे सांडो को भगाया। 

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )

 

Comments
Loading...