…जब कोहरे की धुंध में छिप गई राजधानी !

0 17

न्यूज़ डेस्क– उत्तर प्रदेश की राजधानी में कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू हो चुका है। कोहरे ने राजधानी सहित पूरे प्रदेश को अपने आगोश में ले लिया है। सुबह – सुबह जब राजधानीवासी अपने घरों से बाहर निकले तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया।

Related News
1 of 1,457

आज राजधानी का पारा 11°सेल्सियस मापा गया ,वहीं शाम होते – होते ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के साथ ही राजधानी के मौसम का पारा गिरकर 9°सेल्सियस होने के आसार हैं। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था भी डगमगा सकती है। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिसके कारण गाड़ियों की तेज रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। धुंध की वजह से कई ट्रेने लेट चल रही हैं ; जिसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम के चलते राजधानी में बढ़ी गलन ने सभी को ठिठुरने को विवश कर दिया है। 

शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी जगह – जगह पर पर अलाव जलने लगे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार कल शनिवार को भी तापमान में कमी के कारण कोहरा छाया रहेगा। आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस आँका गया है। अगर पिछले साल के मौसम के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2016 में आज के दिन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह से इस बार ठण्ड ने पिछले रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। 

रिपोर्ट – श्वेता सिंह , लखनऊ 

Comments
Loading...