लखनऊ: नए अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई

0 17

लखनऊ–भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 19 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठकें चल रही हैं।

Related News
1 of 1,457

स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद स्वागत के बीच वह पार्टी कार्यालय जाएंगे। देश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बताया कि एयरपोर्ट पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय के रास्ते कई जगह उनका भव्य स्वागत होगा।

स्वतंत्र देव सिंह दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका स्थल पर पहुंचकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह भी मौजूद रहीं।

Comments
Loading...