आंधी-तूफान का कहरः ताजमहल के दो पिलर धराशाई, 15 की मौत

0 20

आगरा – बुधवार शाम से आंधी और बारिश की वजह से आगरा का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इतना ही नहीं इसका कहर ताजमहल पर भी देखा गया। जानकारी के मुताबिक ताजमहल के प्रवेशद्वार के 2 गुलदस्ता पिलर धाराशाई हो गए।

Related News
1 of 1,457

भीमनगरी का मंच भी गिर गया। शाहगंज में मस्जिद की मीनार भी गिरी। वहीं आंधी-तूफान और ओलावृष्टि में ब्रज क्षेत्र में 15 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आंधी-तूफान ने पूरे मंडल में जमकर तबाही मचाई।

ताजमहल के दो पिलर धराशाई

वहीं ताजमहल के दो गेटों की मीनारें गिरने के साथ मुख्य स्मारक को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। बवंडर में करोड़ों रुपए की हानि की भी सूचना है। वहीं, कई इलाके पानी में डूब गए। गेहूं की 80 फीसदी तक फसल नष्ट हो गई।

तत्काल मदद के निर्देश

बता दें यूपी के मौसम में आए बदलाव और आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला। आंधी-तूफान से सूबे में अब तक 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्व विभाग के निर्देश पर आंधी-तूफान से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आंधी-तूफान से पीड़ित लोगों को सरकार ने तत्काल मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Comments
Loading...