Virat Kohli Test Retirement : 14 साल के लंबे करियर पर ब्रेक, कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

153

Virat Kohli Test Retirement: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस चौंकाने वाले फैसले की जानकारी दी। इसी के साथ ही कोहली के 14 साल के लंबे करियर पर ब्रेक लग गया।

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा, “14 साल पहले मैंने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ब्लू कैप पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे ऐसे सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जो मैं जिंदगी भर अपने साथ रखूंगा।” कोहली ने कहा, “सफेद जर्सी में खेलना कुछ खास है। यह एक शांत, लंबी और धैर्यपूर्ण यात्रा है। ये छोटे-छोटे पल जो कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। अब जब मैं इस प्रारूप को छोड़ रहा हूं, तो मन भारी है लेकिन भीतर से यह सही लगता है। मैंने अपना सब कुछ टेस्ट क्रिकेट को दिया और इसने मुझे उससे कहीं ज्यादा वापस दिया।”

कोहली ने पोस्ट में आगे लिखा, “मैं कृतज्ञ हूं। इस खेल के लिए, उन सभी साथियों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया और उन सभी के लिए जिन्होंने इस यात्रा में मेरी सराहना की। मैं अपने टेस्ट करियर को हमेशा मुस्कुराहट के साथ याद रखूंगा।”

कोहली का टेस्ट करियर

Related News
1 of 365

बता दें कि 36 वर्षीय विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल। विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रन है। विराट ने ऐसे समय में संन्यास की घोषणा की है जब कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा ने भी क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कहा था। विराट कोहली पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसका मतलब यह है कि रोहित की तरह कोहली भी अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आएंगे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...