लखनऊ: विनोबा सेवा आश्रम का तम्बाकू नियंत्रण अभियान जोरों पर

0 27

लखनऊ–देश में तम्बाकू जनित बीमारियों को देखते हुए विनोबा सेवा आश्रम ने तम्बाकू नियंत्रण से सम्बंधित कार्यक्रमों की जानकारी को जन – जन तक पहुंचाने के लिए होटल इंडिया अवध इंटरनेशनल में मीडिया कर्मियों के साथ आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। 

इस कार्यशाला की शुरुआत विनोबा आश्रम के संस्थापक रमेश भईया जी ने किया और वहां उपस्थित सभी मीडियाकर्मियों का स्वागत करते हुए तम्बाकू मुक्त लखनऊ अभियान शुरू करने के कारणों को बताया। इसके बाद कार्यक्रम के प्रबंधक डॉ. ज्ञानेश्वर सिंह ने इस अभियान के लक्ष्य एवं रणनीति के साथ – साथ अब तक हुए सभी प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी । इस दौरान विनोबा आश्रम के संस्थापक रमेश भईया जी ने कहा कि-‘ तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के पालन के लिए सबसे पहले राज्यपाल राम नाईक ने 31 जुलाई , 2017 को आधारशिला रखी थी।  इसके बाद जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में प्रदेश के शहरी विकास विभाग और लखनऊ नगर निगम के सहयोग से तम्बाकू मुक्त लखनऊ का अभियान चल रहा है। ‘

Related News
1 of 1,457

बता दें कि यह अभियान विश्व के 5 शहरों में चल रहे अभियानों में शामिल है। इस अभियान से प्रेरित होकर लखनऊ नगर निगम ने एक आदेश भी जारी किया है जिसके तहत बिना वेंडर लाइसेंस प्राप्त किये तम्बाकू उत्पाद की दुकानों को संचालित नहीं किया जा सकता है। इसी सन्दर्भ में तम्बाकू से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से शहर को बचाने के लिए मीडियकर्मियों से सहयोग और सुझाव माँगा गया। सभी मीडियकर्मियों ने भी एक स्वर में इस अभियान में सहयोग करने देने का आश्वासन दिया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में नंदिनी कृष्ण सलाहकार नगर निगम, राजेश रंजन, विहाई, ज्ञानेश्वर सिंह अपूर्वा जोशी, अभेषेक सिंह दिव्य श्रीवास्तव समेत के लोग शामिल हुए। केजीएमयू के डॉक्टर सूर्यकांत भी शामिल हुए।

(रिपोर्ट – सुजीत शर्मा , लखनऊ ) 

 

Comments
Loading...