मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियों को किया आग के हवाले

0 17

बलिया — उत्तर प्रदेश के बलिया में सड़क पार कर रहें10  वर्षीय मासूम को स्कॉर्पियो ने रौंदा दिया।जिससे मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।

 

Related News
1 of 1,457

दरअसल यह हादसा बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता गांव का है.जहां गांव का ही दस साल का मासूच बच्चा सड़क पार कर रहा था।इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियों ने उसे टक्कर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

वही इस घटना से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से  सहतवार मार्ग को बंद कर दिया और नारेबाजी करते हुई स्कॉर्पियों को आग के हवाले कर दिया।उधर घटना की जानकरी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस को जाम छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।इस दौरान सहतवार मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया था।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी,बलिया

 

Comments
Loading...