नशे में धुत डायल-100 के सिपाही ने पत्नी को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

0 27

एटा–एटा में डायल 100 पर तैनात सिपाही का अमानवीय, बेरहम चेहरा सामने आया है।नशे में धुत्त डायल 100 के सिपाही का बच्चों के सामनें अपनी पत्नी से अभद्रता और मारपीट का वीडियो सामनें आया है।

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि शराबी सिपाही 100 डायल में तैनात है और इसकी पहली पत्नी भी है; लेकिन पीड़िता और उसके परिजनों को कुंवारा बताते हुए 2007 में धोखा देकर दूसरी शादी कर ली और शराब के नशे में धुत्त सिपाही अपनी पत्नी को बच्चों के सामने मारपीट करता है और उसने पत्नी और दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है। शराबी सिपाही का अपनी पत्नी के साथ मारपीट किये जाने और घर से निकाल दिये जाने के बाद पीड़िता ने अपने दोनों बच्चों के साथ एस एस पी कार्यालय पहुंचकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने अपनी सर्विस बुक में अपनी पहली पत्नी कुसुमा देवी का नाम दर्शाया गया है और अपनी पहली पत्नी को ही पेश किया है। शराबी पति के साथ पिछले 12 वर्षों से अमानवीय दंश झेल रही पत्नी ने अपने दोनों बेटों की दुहाई देते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। 

वहीं सोशल मीडिया पर पत्नी की पिटाई का ये वीडियों वायरल होने के बाद महकमें में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच कर वैधानिक कार्यवाई किए जाने की बात कही है।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी , एटा )  

Comments
Loading...