यूपीः पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, प्रशांत कुमार बने एडीजी कानून व्यवस्था

0 206

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये. मौजूदा एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री सतकर्ता अधिष्ठान भेजे गए. लक्ष्मी सिंह को लखनऊ रेंज का नया आईजी बनाया गया.

ये भी पढ़ें..Corona: फिर से शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

नीरा रावत को विमेन पॉवर लाइन की कमान सौंपी गई. राजीव सब्बरवाल मेरठ जोन के एडीजी बनाए गए. तो अब एस के भगत गृह महकमे में सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Related News
1 of 1,110

लखनऊ-नोएडा में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद उच्च पदों पर ये बड़ा फेरबदल है. माना जा रहा है कि सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर योगी सरकार नाराज थी जिसका खामियाजा एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री को उठाना पड़ा. बहरहाल, नए फेरबदल से सूबे की कानून व्यवस्था की बेहतरी की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें..10वीं का रिजल्ट घोषित: सब्जी वाले का बेटा बना टॉपर

Comments
Loading...