सड़क किनारे पड़े युवक को केंद्रीय मंत्री ने काफिला रोककर भेजा इलाज के लिए

0 21

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री ने एक बेहतरीन मिशाल पेश की है। दरअसल साध्वी निरंजन ज्योति का काफिला Nh2 से गुजर रहा था।

Related News
1 of 1,458

तभी उनकी नजर रोड के किनारे भीड़ भाड़ पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत गाड़ी रोका तो देखा एक साईकल सवार एक्सीडेंट की चपेट में आने से रोड पर पड़ा है। तभी उन्होंने 108 डायल करके एम्बुलेंस घटनास्थल पर बुलाई। उससे पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद आई एम्बुलेंस में उनके बॉडीगार्ड ने उस युवक की डेड बॉडी एम्बुलेंस में भेजवाया। सबसे बड़ी बात यह है कि यह युवक काफी देर से रोड के किनारे पड़ा रहा लेकिन भीड़ लगाए लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गए। अगर उस युवक का इलाज समय से हो जाता तो शायद उस युवक की जान बच जाती । 

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )

Comments
Loading...