चाचा को भारी पड़ा भतीजी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

0 62

लखनऊ- आशियाना क्षेत्र में चाचा द्वारा रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि आरोपी चाचा विवाहिता भतीजी की फोटो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर अंतरंग सम्बन्ध बनाने  का दबाव बना रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related News
1 of 1,457

 बता दें कि बंगला बाजार भदरूख निवासिनी पेशे से दूध व्यवसाई विवाहिता ने रानीबाजार फैजाबाद निवासी आरोपी चाचा रविशंकर यादव पुत्र सियाराम यादव के खिलाफ तहरीर देते हुए जानकारी दी कि आरोपी चाचा फोन पर धमकी देता है कि वह उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और पैसे दे नही तो उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। चाचा की धमकीयों से परेशान विवाहिता ने अपने पति को जानकारी दी जिसके बाद विवाहिता ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही स्थानीय थाना आशियाना में चाचा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  आशियाना थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है जल्द ही आरोपी को गिरिफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

Comments
Loading...