यूपी पुलिस ने अंडरपास की मांग कर रहे ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, वीडियो वायरल

0 16

हाथरस--यूपी के हाथरस जिले में पुलिस ने अपनी बंदूकों से ग्रामीणों के ऊपर चलाई सीधी गोलिया का वीडियो वायरल  हुआ है। उत्तर रेलवे की दिल्ली हावड़ा लाइन पर थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत चल रहे

तीसरी लाइन डालने तथा ओवरब्रिज के काम के बीच अपने लिए रास्ते (अंडरपास )की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का 20 तारीख को पुलिस से टकराव हुआ था। इस संघर्ष में ग्रामीणों पर पथराव करने का आरोप है तो ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की और उन पर गोलियां चलाई।आरोप तो यह भी है कि पुलिस ने पिटाई में बड़े बूढ़े और महिलाओं को भी नहीं बख्शा था। अलवत्ता ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें तो रेलवे लाइन के पार रास्ता चाहिए जहां उनके खेत है। इस मांमले में पुलिस अधिकारी आंदोलनकारियों को खदेड़ने के लिए फायरिंग करने की बात से शुरू से ही मना कर रहे है। 

Related News
1 of 1,457

अब जबकि इस वारदात में चार दिन बाद पुलिस द्वारा फायरिंग करते तथा आसूं गैस के गोले दागते का वीडियो वायरल हुआ है। तब भी जिले के एएसपी का कहना है कि पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई थी। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आवश्यक बल प्रयोग किया था। उन्होंने यह भी बताया है कि इस मामले में पुलिस तथा ट्रैक निर्माण कर रही टाटा कम्पनी की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई गयी है।

( रिपोर्ट-सूरज मौर्या , हाथरस ) 

Comments
Loading...