कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलवे कर्मियों की दर्दनाक मौत

0 55

हाथरस — यूपी के हाथरस में घने कोहरे के कारण जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के पास दो रेलवे कर्मियों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों कर्मी रेलवे लाइन पर देर रात को पेट्रोलिंग कर रहे थे।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि घटना शुक्रवार देर रात की है। जहां थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के निकट दो रेलवे कर्मी पेट्रोलिंग कर रहे वहीं घने कोहरे के चलते उन्हें ट्रेन दिखाई नहीं दी और वे उसकी चपेट में आ गए जिससें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों कोहराम मच गया।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)

Comments
Loading...