गर्मी से निजात पाने के लिए नदी में कूदे 7 दोस्त, दो की मौत

0 13

बहराइच– होलिया समतलिया के निकट स्थित राप्ती नदी के तट पर सोमवार को रुपईडीहा निवासी सात दोस्त पिकनिक बनाने आए थे। दोपहर में गर्मी अधिक होने पर सभी नदी में उतरकर स्नान करने लगे। तभी तेज बहाव में बह गए।

Related News
1 of 1,457

रुपईडीहा थाना अंतर्गत चकिया रोड निवासी ललित जायसवाल (18) पुत्र पदम जायसवाल, विक्की रावत (17) पुत्र चंद्रिका रावत अपने पांच अन्य दोस्त सुमित जायसवाल, सूरज जायसवाल, सनि जायसवाल, सनि सोनी और आमिर हमजा के साथ मतदान अवकाश पर पिकनिक मनाने नवाबगंज थाना अंतर्गत राप्ती नदी के तट पर होलिया समतलिया गए थे। ग्राम होलिया के निकट नदी के तट पर बैठकर सभी बातें कर रहे थे। तभी दोपहर में गर्मी अधिक लगने पर नदी में उतरकर नहाने लगे। इस दौरान नदी में तेज बहाव के चलते सभी डूबने लगे। डूब रहे युवकों ने बचाव के लिए शोर मचाया। कुछ दूरी पर मौजूद एसएसबी के जवान दौड़े। उन सभी ने डूब रहे पांच लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन ललित और विक्की को नहीं बचाया जा सका। इन दोनों का शव घटनास्थल से 800 मीटर की दूरी पर लक्ष्मणघाट के निकट पिलर नंबर 17/1 के पास बरामद हुआ। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। 

प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि अन्य युवक सुरक्षित बचा लिए गए थे। उन्हें घर भेजा गया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...