बारिश में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, दो मासूम घायल
फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में कई दिनों से हो रही बारिस के चलते मकान की छत के मलबे से दबकर वृद्धा और बच्चे दब गए । ग्रामीणों की मद्दत से उन्हें मलबे से निकला गया ।सीएससी कायमगंज में भर्ती कराया गया थोड़ी देर बाद ही उपचार के दौरान विद्या देवी की मौत हो गई।बच्चो की हालत ठीक है ।
विद्या देवी जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम खंडोली निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव की 58 वर्षीय पत्नी थी। विद्या देवी बीते करीब 10 वर्षों से थाना मेरापुर के ग्राम सयानी में बेटी मीसा एवं दामाद श्यामवीर के घर रहती थी विद्या देवी बीती रात जर्जर पक्के कमरे मैं लेटी थी कमरे में उनकी बेटी की पुत्री देवकी साधना एवं पुत्र अतुल आकाश भी लेटे थे। रात के समय छत की दीवार गिरने से विद्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। इलाज के लिए सीएससी कायमगंज में भर्ती कराया गया थोड़ी देर बाद ही उपचार के दौरान विद्या देवी की मौत हो गई।
ग्राम प्रधान श्याम दीक्षित ने आरोप लगाया की सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस करीब 2 घंटा विलंब से आई। जिसके कारण विद्या देवी की मौत हो गई। डॉक्टर संदीप यादव व फार्मासिस्ट अजय पाल ने मेरे व विद्या देवी के परिजनों के साथ बदसलूकी की है। मलबे से बच्चों को भी चोट लगे उनका गांव में ही उपचार कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह लेखपाल आशीष वर्मा एवं कस्बा चौकी इंचार्ज शिवकुमार राठी अस्पताल पहुंचे। तहसीलदार ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है।
(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )