बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश पर चलेंगे दो मुकदमें

0 29

मेरठ –हाल ही में बुलंदशहर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने धर दबोचा है । योगेश राज की गिरफ्तारी बुलंदशहर के खुर्जा इलाके से हुई है । 

Related News
1 of 1,457

दरअसल इस मामले पर एडीजी मेरठ जॉन ने बताया कि बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में दो अलग अलग मुकदमे दर्ज हैं । जिसमें एक इंस्पेक्टर की हत्या और दूसरा वहां हुए बवाल का है । साथ ही एडीजी मेरठ जॉन प्रशांत कुमार ने बताया कि जो कोई भी आरोपी इन मामलों में दर्ज हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पुलिस के द्वारा दबोचे गए योगेश राज को कोर्ट में पेश करेंगे और जल्द ही योगेश राज के खिलाफ जांच भी दाखिल कर दी जाएगी ।

गौरतलब है कि बुलंदशहर में गौ मांस को लेकर बवाल हुआ था जिसमे 1 इंस्पेक्टर सुबोध कुमार शहीद हो गए थे और एक सुमित नाम के युवक की जान चली गई थी ।

(रिपोेर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...