तीन तलाकः सरकार के सख्त कानून की लगातार उड़ रही धज्जियां…

0 14

बाराबंकी —  पाबंदी लगने के बाद भी नहीं रुक रहा है मुस्लिम महिलाओं पर तीन तलाक का कहर। दहेज के लोभियो से  गरीब मुस्लिम महिला को फोन पर दिया तीन तलाक।

Related News
1 of 1,457

सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में एक गरीब मुस्लिम महिला का विवाह 2 साल पूर्व लखनऊ के इमरान खान नाम के व्यक्ति से हुआ था।  शादी के 2 साल बीत जाने के बाद महिला को लगातार प्रताड़ित करने के साथ उसको मायके भेज दिया। फिर कुछ दिन बाद इमरान खान ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला का आरोप है की  दहेज की मांग के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है इसके बाद फोन पर उसने तलाक दे दिया है।

 पीड़िता के अनुसार उसका पति पहले भी तीन शादी करके दे चुका है तलाक पीड़िता का पति इमरान खान लखनऊ का रहने वाला है जिससे परेशान होकर पीड़िता ने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। केंद्र सरकार के तीन तलाक पर पाबंदी लगाए जाने के बावजूद भी नहीं रुक रहा है तीन तलाक तीन तलाक से परेशान है मुस्लिम महिलाएं।

(रिपोर्ट – सतीश कश्यप, बाराबंकी )

Comments
Loading...