याेगी आैर मायावती ने दी भिक्षु प्रज्ञानंद को श्रद्धांजलि

0 15

लखनऊ– उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शानदार परिणाम आने के बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। नई दिल्ली से लखनऊ लौटने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधा बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।

Related News
1 of 1,457

मुख्यमंत्री दिन में करीब डेढ़ बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा लालकुंआ के रिसालदार पार्क पहुंचे। रिसालदार पार्क के बुद्ध विहार में बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का पार्थिव शरीर रखा गया है।जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं।इससे पहले बसपा मुखिया मायावती फिर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनका अंतिम दर्शन किया। बता दें कि बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद ने भीमराव अंबेडकर काे दीक्षा दी थी। बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर को धम्म दीक्षा देने वाले भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद (89) का वीरवार काे निधन हाे गया। उनको केजीएमयू में सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत पर भर्ती कराया गया था। 

Comments
Loading...