सड़क हादसे में दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

0 25

सीतापुर –उत्तर प्रदेश के सीतापुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को आईजी रेंज जय नारायण सिंह की बैठक में शामिल होने आ रहे तंबौर पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस सड़क हादसे में दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Related News
1 of 1,457

 

घटना खैराबाद इलाके के गाजीपुर के पास हुई. बताया जाता है कि दो महिलाएं अचानक सड़क पार करते हुए सामने आ गई. उनको बचाने के प्रयास में पुलिस वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई.वाहन में सवार दरोगा मानिक चन्द्र, कैलाश यादव, सिपाही मोहित कुमार, रवि गिरी सहित चालक छोटकन्न घायल हो गया. राहगीरों की मदद से वाहन में फंसे पुलिसकर्मियों को किसी तरह से बाहर निकाला गया.दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली और खैराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं अफरातफरी के बीच घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी पुलिस कर्मियों का इलाज जारी है.

Comments
Loading...