सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत तीन की मौत

0 13

बहराइच– अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को बाइक व ट्रक की टक्कर में युवक व अधेड़ की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। उधर मिशन अस्पताल के निकट फेरी सब्जी व्यवसायी को बाइक सवार ने टक्कर मारी।

उसे लखनऊ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम को वाहन आ जा रहे थे। तभी गोलवाघाट से टिकोरामोड़ के मध्य स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट जिला मुख्यालय से टिकोरामोड़ की ओर जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक सवार युवक व अधेड़ की कुचलकर मौत हो गई। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। जबकि अधेड़ 55 वर्ष का बताया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शवों की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त न होने पर फोटोग्राफी के बाद दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related News
1 of 1,457

उधर रामगांव थाना अंतर्गत मुर्गिहा मोहम्मदनगर निवासी कुलदीप यादव (15) शहर के मिशन अस्पताल केनिकटसब्जी का ठेला लगाकर फेरी का व्यवसाय करता था। उसे देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारदी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। लेकिन लखनऊ पॉली टेक्निक पहुंचते ही कुलदीप ने दम तोड़ दिया। इस मामले मेंमृतक कुलदीप के परिवारीजनों ने गड़वा नौतला निवासी एक युवक को नामजद करते हुए रामगांव थाने पर तहरीर दी है।

रिपोर्ट – अमरेंद्र पाठक , बहराइच 

 

Comments
Loading...