दीवार गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौत, सीएम ने जताया शोक

0 18

शाहजहांपुर – उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। दरअसल घटना कांट के सरथौली गाँव की है। जहां गांव के रामकुमार के घर में मरम्मत का काम चल रहा था।वहीं ईंट गारे की दीवार के पास ही खुदाई चल रही थी।

Related News
1 of 1,457

 

तभी अचानक भरभराकर दीवार गिरी गई जिससे पास खेल रहे गृहस्वामी व चार बच्चे मलबे में दब गये। जब तक सभी को बाहर निकाला जाता तब तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। वही इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। मरने वालों में रामकुमार की बारह वर्ष की सीमा, सुनील का ग्यारह वर्ष का बेटा गणेश व अर्जुन की दो वर्ष की बेटी जाह्न्वी शामिल है। जबकि रामकुमार व प्रिंसी घायल हो गयी। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक जताते हुये जिला प्रशासन को घायलों की उचित कार्रवाई का आदेश दिया है। 

 

Comments
Loading...