धान चुराने के आरोप में मासूम को पेड़ से बांधकर पीटा,वीडियों वायरल 

0 17

श्रावस्ती — जिले के इकौना इलाके में स्थित एक गांव में 12 साल के किशोर को धान चुराने के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है ।

वहीं गांव के  किसी युवक ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने किशोर को पीटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि इकौना थाना क्षेत्र में स्थित सेमरी गणेशपुर गांव में रहने वाले एक 12 साल के मासूम पर गांव के ही रहने वाले एक परिवार के लोगों ने धान चुराने का आरोप लगाते हुये घर के सामने एक पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की इस दौरान किशोर लगातार उनसे छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन एक व्यक्ति उसे लगतार पीटता रहा ।

इसी बीच गांव के रहने वाले एक युवक ने किशोर को पीटने के दौरान उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । आलाधिकारियों के निर्देश पर इकौना पुलिस ने किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,श्रावस्ती)

Comments
Loading...