बीवी के लिए बच्ची को लेकर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक

0 9

आगरा — जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी पत्नी के लिए मासूम बच्ची को लेकर हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया.

बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके से वापस न आने पर युवक परेशान था और अपनी चार माह की बच्ची को झोले में डालकर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया. युवक झोले में बच्ची का दूध और अपना खाना लेकर भी गया था. उसकी इस हरकत के बाद वहां भीड़ लग गई.

Related News
1 of 1,457

पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. काफी समझाने और घंटों की मशक्कत के बाद युवक को बच्ची समेत नीचे सकुशल उतार लिया गया.पुलिस ने युवक की मानसिक हालत देखते हुए उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया. हाईटेंशन लाइन से उतरने के बाद जब उससे बात की गई तो अपना दर्द बताते हुए उसकी आंखों से आंसू छलक गए. फिलहाल परिजन उसे समझा-बुझा कर घर वापस ले गए हैं.

दरअसल, थाना सिकंदरा के कस्बा रुनकता के अरसेना गांव निवासी नरेश कुमार पुत्र जगदीश पेशे से मजदूर है. उसके चार बच्चे आठ वर्षीय बालिका नीलम, सात वर्ष की दीक्षा, चार वर्ष का जय और चार माह की मोनिका हैं. नरेश का उसकी पत्नी से विवाद चलता था. आए दिन पत्नी उसके और उसकी भाभी के संबंधों पर शक करती थी. दो माह पूर्व 11 अक्टूबर को पत्नी रजनी झगड़ा कर बच्चों को नरेश के पास छोड़ कर मायके मैनपुरी चली गई और वहां हॉस्टल में नौकरी कर ली. 

युवक के काफी प्रयास के बाद भी जब वो वापिस नहीं आई. मायके पक्ष ने फोन पर बात करना भी बंद कर दिया तो युवक नरेश परेशान हो गया और पास की हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया. उसने धमकी दी कि उसकी बीवी को वापस लाया जाए वरना वो आत्महत्या कर लेगा. 

Comments
Loading...