अज्ञात हमलावरों ने जेल के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग…

0 32

प्रतापगढ़ — उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बेख़ौफ़ बाइक सवार बदमाशों ने जेल के बाहर और जेल पुलिस चौकी के पास कार पर अंधाधुंध फायरिंग की । वहीं कार में सवार पूर्व प्रधानपति विजय सिंह को गोली लग गई जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में ले जाया गया जहाँ से डाक्टरो ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। 

Related News
1 of 1,457

वहीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम देकर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए।चौकाने वाली बात यह है कि नगर कोतवाली इलाके के जिस जगह पर बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया इस स्थान पर काफी भीड़भाड़ रहती है।

बावजूद इसके बदमाशो को न पुलिस का खौफ था और न ही भीड़ का डर।बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर चार हमलावरों सावर थे। दरअसल जेल में बंद चर्चित ठेकेदार देशराज का भाई बंशराज, विजय के अलावा कार चालक कार से जेल परिसर से बाहर निकलकर जेल चौकी के पास पहुचे थे तभी हमलावर फायरिंग करने लगे। बता दे कि जल निगम में हुए करोडो के घोटाले के मामले में देशराज सिंह इस समय जिला कारागार में बंद है।

(रिपोेर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...