यूपी पुलिस की गुंडागर्दी,सरेआम पिटाई का वीडियो बनाने पर पत्रकार पर भड़के पुलिसकर्मी

0 20

हरदोई–यूपी पुलिस की सरेआम गुंडागर्दी लगातार जारी है। शाहजहांपुर में पिटाई कर आरोप में 5 सिपाही बर्खास्त किये जाने के बाद अब इसका एक उदाहरण उस समय देखने को मिला ,

जब रेलवे गंज चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मिलकर एक युवक को सरेआम बेरहमी से पीटा । इतना ही नहीं , इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे समाज के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार को क्राइम ब्रांच टीम के करुणेश ने तो धमकी तक दे डाली और मोबाइल भी छीन लिया। बाद में बात बढ़ने पर मोबाइल लौटाया।

Related News
1 of 1,457

एक तरफ योगी सरकार पत्रकारों के हित की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा इस तरीके से पत्रकारों का उत्पीड़न करना प्रदेश के मुखिया की ही बातों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

 

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)

Comments
Loading...