नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात से पहले दिया बच्चे को जन्म,दुल्हे ने उठाया ये कदम

0 331

उन्नाव — उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही एक लड़के को जन्म दे दिया। यह देख परिजन सकते में आ गए और दूल्हे ने पत्नी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी।

Related News
1 of 1,457

जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकहन मुसलमानान का है, जहां के एक शख्स की बारात 20 फरवरी को बिछिया ब्लॉक के एक गांव के घर गई थी। पूरे रस्मों के साथ विवाह हुआ। घर में बहू आने की खुशियों में परिजन गाना बजाना कर रहे थे। कुछ देर बाद ही अचानक नवविवाहिता की तबियत बिगड़ी। तब महिलाओं ने उसकी सुध ली। कुछ देर बाद ही दुल्हन का घर में ही प्रसव हो गया।ये देख दुल्हे के पैरो तले जमीन खिसक गई जब उसकी अांखाें के सामने उसकी पत्नी ने किसी अाैर के बच्चे काे जन्म दिया।

वहीं यह देख परिवार और मेहमान हैरान हो गए। दूल्हे ने कोतवाली आकर पुलिस को अपने ससुर और पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा प्रार्थनापत्र सौंपा। दूल्हे का कहना है कि ससुराल वालों ने उनके साथ धोखा किया है। घरवालों को इसके बारे में सबकुछ पता रहा होगा, लेकिन हम लोगों को अंधेरे में रखा। फिलहाल इस मामले में अभी तक मुकद्दमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

Comments
Loading...