देखें, बाइक चोर की पिटाई का लाइव वीडियो !

0 20

एटा– एटा में बाईक चोर की पिटाई की लाईव वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर बाईक चोर की पिटाई का वीडियो लोग तेजी से शेयर कर रहे है।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो एक बाईक चोर का है जो बाईक चुरा कर भाग रहा था तभी बाईक सवार युवक ने शोर कर दिया और स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि दो दिन पुराने इस वीडियो में आगरा के खंदौली क्षेत्र के रहने वाले दो बाईक चोर जलेसर कोतवाली के बरैनी में बाईक चुरा रहे थे तभी अपनी बाईक की चोरी होते देख वाहन स्वामी ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ अपनी तरफ आते देख एक चोर तो मौके से भाग गया ; जबकि दूसरा चोर भीड़ के हत्थे लग गया और फिर लोगों ने उसकी जमकर मजामत की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बाईक चोर को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गये चोर से पूछताछ कर उसके फरार साथी को तलाशने में जुटी है।

(रिपोर्ट – आर. बी. द्विवेदी, एटा ) 

 

Comments
Loading...