स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों की उड़ी धज्जियां ,मरीज परेशान, डॉक्टर फरार

0 43

बस्ती– उत्तर प्रदेश सीएम के गृह जनपद का बगल के जिला बस्ती व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रभारी मंत्री बस्ती जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। योगी और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आदेश सिर्फ कागजों में हवा-हवाई दिख रहा है। 

 

Related News
1 of 1,457

दरअसल जिला अस्पताल बस्ती में 8:00 बजे से लेकर 11 :00 बजे तक ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं बैठते। जब इस मामले पर मीडिया ने जिला चिकित्सालय अधीक्षक से बात की तो उनको शायद विश्वास नहीं हुआ और जब जिला चिकित्सालय अधीक्षक स्वयं जांच किए तो सारे डॉक्टर ओपीडी से फरार मिले। 

केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य महकमा सुधारने के लिए और जनता को बीमारियों से निजात दिलाने के लिए हर वर्ष खरबों रुपए स्वास्थ्य महकमे में पानी की तरह बहाया जाता है लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य महकमा सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बार-बार निर्देश देते हैं कि हमारे डॉक्टर 8:00 बजे से  2:00 बजे तक ओपीडी करेंगे ; लेकिन उनके आदेश को यहां के डॉक्टर कभी मानते ही नहीं हैं। 

(रिपोर्ट – अमृतलाल , बस्ती )

Comments
Loading...