आंतक का पर्याय रहे डाकू मलखान सिंह के पोते को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 45

लखनऊ – डाकू मलखान सिंह का पोता चेन स्नेचिंग के आरोप में लखनऊ में पकड़ा गया। वही मलखान सिंह जो कभी चम्बल का शेर कहा जाता था। ह्त्या और अपहरण के उस पर सैकड़ों मुक़दमे थे। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीहड़ों में में आतंक का दूसरा नाम था मलखान सिंह।

Related News
1 of 1,457

बड़ी-बड़ी मूंछों वाले छह फ़ीट के मलखान के नाम से ही सत्तर के दशक में लोग कांप जाते थे। 33 साल के इस डकैत ने उस समय के एमपी के सीएम अर्जुन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया था। मलखान सिंह तो अब खेती किसानी करता है। लेकिन उसका पोते अजय सिंह अपने दादा के रास्ते पर चल पड़ा। लखनऊ में आ कर वो अपराधी बन गया।

अपने कुछ दोस्तों और एक सुनार के साथ मिल कर अजय सिंह ने एक गैंग बनाया लखनऊ और कानपुर में इस गैंग ने सोने की चेन और गहने लूटने शुरू कर दिए। हाल के दिनों में गोमतीनगर इलाके में जब ये घटनाएं बढ़ गई। तो पुलिस ने शख्त कदम उठाते हुए।

जांच शुरु की तो अजय सिंह डाकू मलखान सिंह का पोता है। लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने एसपी नार्थ अनुराग वत्स की अगुवाई में एक टीम बनाई। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद इस टीम ने अजय व उसके साथी को स्मृति उपवन से गिरफ्तार कर लिया। वह वहां लूटी हुई चेन का सौदा करने पहुंचा था। पुलिस इसके बाद से इस गैंग के बाकी लोगों को पकड़ने में जुट गई है।

Comments
Loading...