परिजनों ने शिक्षक के सर से उतारा आशिकी का भूत,पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

0 28

फर्रुखाबाद— जिले की कायमगंज कोतवाली कई महीनों से इस बात में चर्चा में बनी रहती है कि आरोपियों को कोतवाली से छोड़ दिया जाता है।ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले का है…

जहां पर आशिक मिजाज कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की फिर क्या उस टीचर को पकड़कर उसकी सड़क पर पिटाई करते हुए कोतवाली पुलिस को सौप दिया। उससे पहले उस टीचर को छात्रा ने जूतों की माला पहनाकर उसकी पिटाई की थी।

Related News
1 of 1,457

वही जिस काम के लिए कायमगंज कोतवाल जसवन्त सिंह मशहूर है वह उन्होंने फिर करके दिखा दिया।कोतवाल ने बिना को कोई कार्रवाई किए ही आरोपी टीचर को  छोड़ दिया।हालांकि बाद में उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए और आरोपी टीचर को खोजने में लग गई।

जिले में पुलिस का यही कारनामा चलता रहता है और एसपी साहब के ईमानदार होने का पूरा फायदा इन जैसे पुलिस कर्मचारी उठाते रहते है।अब सावल उठता है कि क्या होगा समाज का जब आरोपियों को इसी प्रकार से छोड़ा जाता रहेगा।पुलिस बेगुनाह पर तुरन्त कार्रवाई करने को तैयार रहती है।लेकिन गुनाहगार को अपनी-अपनी जेब भरने के लिए छोड़ दिया जाता है।यही वजह की प्रदेश में अपराधिक घटनाओं पर रोक नही लग पा रही है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)

Comments
Loading...