सीओ को भीड़ ने लाठी-डंडो से जमकर पीटा, फिर..

0 15

अम्बेडकर नगर– जिले में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर बाजार में हत्या से गुस्सांए लोगों की पुलिस से जोरदार झड़प हो गई। जिसके बाद व्यापारियों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। इतना ही नही प्रदर्शनकारियों ने सीओ केके मिश्र को घेरकर लाठी-डंडो से जमकर पीटा।

Related News
1 of 1,457

व्यापारी सोमवार देर रात किराना व्यापारी 30 वर्षीय राकेश जयसवाल की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ केके मिश्र, दरोग अख्तर आलम समेत कई पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। 

पुलिस के बल प्रयोग करने पर व्यापारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सीओ केके मिश्र, अख्तर आलम, सिपाही अमर राजभर समेत लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इतना ही नहीं व्यापारियों ने सीओ केके मिश्र को घेरकर डंडों से पीट दिया।

उधर व्यापारियों का गुस्सा देखते हुए सभी पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। व्यापारी अभी भी मौके पर डटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हालात पर काबू पाने के लिए पीएसी और कई थानों का फोर्स भेजा जा रहा है।

सीओ केके मिश्र

सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने पदमपुर बाजार के व्यापारी राकेश को घर में घुसकर गोली मार दी थी। घायल राकेश को आजमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश की पदमपुर बाजार में किराने की दुकान है।

Comments
Loading...