ताजमहल में बंदरों का आतंक, CISF जवानों ने उठाई गुलेलें

0 19

आगरा–बंदूक लेकर ताजमहल की निगरानी करने वाले सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स (CISF) के जवानों के हाथ में आजकल गुलेल नजर आ रही है। 

Related News
1 of 1,457

आतंकियों से इस ऐतिहासिक स्मारक की रक्षा करने वाले CISF जवान इन दिनों बंदरों के आतंक से पर्यटकों को बचा रहे हैं। जवान बंदरों को गुलेल चलाकर डराते और भगाते नजर आ रहे हैं।आगरा के ताजमहल की सुरक्षा में लगाए गए इन CISF जवानों में से लगभग एक दर्जन को ये गुलेलें दी गई हैं। इन्हें 17वीं शताब्दी की इस स्मारक के ईस्ट और वेस्ट गेट के पास बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा में तैनात किया गया है। 

ताजमहल घूमने आने वाले कई पर्यटकों पर बंदर हमला कर चुके हैं। कई विदेशी पर्यटक भी इनकी चपेट में आकर घायल हुए हैं। यहां पर बंदरों का आतंक इतना है कि वे पर्यटकों को घायल करके उनके हाथ से सामान छीनकर ले जाते हैं। बीते साल जुलाई में ऑस्ट्रेलिया से आए एक पर्यटक पर बंदर ने हमला किया था। इसी तरह दो फ्रेंच के नागरिकों को भी बंदरों ने काटा था।  

Comments
Loading...