डीआईओएस की टीम का स्कूल पर छापा, गिरफ्त में प्रबंधक और प्रिंसिपल

0 15

कौशाम्बी– यूपी बोर्ड परीक्षा में सरकार नकल रोकने के लाख दावे करे लेकिन नकल माफिया नकल कराने की पूरी कोशिश में लगे है। ऐसा ही एक मामला इलाहाबाद कौशाम्बी बॉर्डर पर बने पिपरी के गांव खटांगी से सामने आया है। 

जहां कन्हई सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक अपने कमरे में गणित का पेपर फोटो स्टेट कराकर बांटने की फिराक में थे तभी इलाहाबाद डीआईओएस की टीम ने यहां पर छापा मार दिया जिसमें हाईस्कूल के गणित का पेपर फोटोस्टेट किया जा रहा था। इस मामले में स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसपल के खिलाफ पिपरी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई हैं । जिनके पास से एक फोटो स्टेट की मशीन और नकल सामग्री भी बरामद की गई है।

Related News
1 of 1,457

पुलिस के गिरफ्त में खड़े ये वही स्कूल के प्रबंधक है जो नकल विहीन परीक्षा कराने में सरकार की मंशा को फेल करने की फिराक में थे लेकिन इनकी ये मंशा इलाहाबाद की डीआईओएस टीम ने फेल कर दी और नकल की सूचना पर प्रबंधक के कमरे से हाईस्कूल का गणित का पेपर, कापियां, नकल सामग्री के साथ फोटो स्टेट मशीन मिली जिससे ये पेपर को फोटो स्टेट कराकर बांटने की कोशिश कर रहे थे । अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर पिपरी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

रिपोर्ट- शेषधर तिवारी, कौशाम्बी

 

Comments
Loading...