अपराधियों के साथ-साथ राहगीर भी पुलिस के निशाने पर, देखें वीडियो

0 16

बदायूं–पुलिस गुंडों व अपराधियों के साथ-साथ सीधे-साधे राहगीरों को भी रायफल तान कर हड़काने में लगी है। राह चलते बाईक सवार लोगों को बीच रास्ते में रिवाल्वर और रायफल दिखाकर उनकी तलाशी ली जा रही है। 

Related News
1 of 1,457

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुंडों के एनकाऊंटर करने के आदेश भले ही दिए हो, लेकिन यूपी पुलिस को सिंघम बनने का इतना शौक चढ़  गया है कि वाहन चेकिंग के नाम पर सीधे साधे लोगो पर पिस्टल और राइफलें तानकर रौब गालिब करने में लगी है। योगी की पुलिस खाकी वर्दी में राहगीरों पर किस तरह रौब दिखाकर उन्हें डरा रही है।मामला जिला बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बगरेन चौकी का है, जहां चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिसोदिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी इंचार्ज राहगीरों को राइफल तान कर तलाशी लेते नज़र आ रहे हैं।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना, बदायूँ)

Comments
Loading...