संदिग्ध परिस्थितियों में विधायक के भतीजे का पेड़ से लटकता मिला शव

0 9

सोनभद्र –हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा के जंगल में सोमवार को  दुद्धी विधायक हरिराम चेरो के भतीजे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। बताया जाता है कि युवक अपने घर से शौच के लिए 5 बजे सुबह निकला था ।

Related News
1 of 1,457

जब काफी देर हुई तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो अपने ही घर के पीछे जंगल की तरफ सेमरिया के पेड़ से युवक का शव गमछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर अजय की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक  की मां पानमती देवी पुत्र की मौत की खबर सुनते ही अचेत हो गई। तत्काल परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाथीनाला एसआई लक्ष्मीनारायण ने बताया कि इस मामले में परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।  

(रिपोर्ट-रविदेव पांडेय,सोनभद्र)

Comments
Loading...