भाजपा सांसद के सामने सुप्रीम कोर्ट व महात्मा गांधी का कुछ ऐसे हुआ अपमान…

0 13

बहराइच– जिले की बहराइच लोकसभा से भाजपा सांसद लगातार अपने विवादित बयानों के कारण पार्टी को असहज करते हुये । धरना प्रदर्शन करती रही हैं ।

Related News
1 of 1,457

लेकिन आज नगर के अम्बेडकर पार्क के सामने इनके और से आयोजित धरने के दौरान वक्ताओं ने देश की सर्वोच्च अदालत के साथ ही भारत माता शब्द को अपमानित करने के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी एक गाने के माध्यम से अपमान करते हुये उन्हें देश को बर्बाद करने वाला बता डाला । इस दौरान मौके पर मौजूद सांसद सावित्री बाई फुले की चुप्पी वक्ताओं को मूक समर्थन दे रही थी । दरअसल ये धरना संविधान को बचाने की हुंकार के साथ शुरू किया गया था । लेकिन धरने के दौरान सांसद के राजनैतिक गुरु अक्षयवर नाथ कनौजिया ने लोगों को संबोधित करते हुये सभी के सामने सुप्रीमकोर्ट को न मानने की बात कहते हुये । भारत माता शब्द का मजाक उड़ाते हुये । प्रधानमंत्री का बिना नाम लिये उन्हें चोर बता डाला । 

हद तो तब हो गयी जब धरने के दौरान सांसद के सामने ही एक महिला ने गीत के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश बर्बाद करने वाला बता डाला ।

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक , बहराइच )

Comments
Loading...