रेलवे ट्रैक पर फोन पर बात कर रहा था युवक,अचानक आ गई ट्रेन और…

0 88

बहराइच — गोरखपुर रेल प्रखण्ड पर आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड के निकट ट्रेन से कट कर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब छात्र रेलवे ट्रैक पर फोन से बात करते हुए जा रहा था।

Related News
1 of 162

दरअसल गोंडा जिले कोतवाली करनैलगंज के ग्राम गौरा नकहरा निवासी 16 वर्षीय सोनू पुत्र अट्टन ठाकुर भगौती सिंह किसान इंटर कालेज जरवलरोड में हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जरवलरोड रेलवे स्टेशन की आईपीएल चीनी मिल के निकट छात्र फोन पर बात करते -करते रेलवे लाइन पर चला गया। तभी लखनऊ से गोण्डा की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

एसआई बृजेश चौबे ने बताया कि अप व डाउन रेलवे लाइन के बीच मे मिले रजिस्टर कॉपी व मोबाइल से छात्र की पहचान होने के बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।

Comments
Loading...