विद्यार्थी परिषद ने फूंका सांसद सावित्री बाई फुले का पुतला

0 18

बहराइच– जिले से सांसद सावित्री फुले की और से भगवान राम व हनुमान के साथ ही ब्राह्मणों को आपत्तिजनक शब्द कहने के बाद से जिले के लोग काफी आक्रोशित है। 

Related News
1 of 1,457

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने सांसद का पुतला फूंकते हुये उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आज नगर के अस्पताल चौराहे पर इकट्ठा हुये। इस दौरान सभी ने सांसद सावित्री फुले की और से भगवान राम व हनुमान समेत ब्राह्मण समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुये उनका पुतला फूंकते हुये जमकर नारेबाजी की। 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद अपने बयानों से देश के सामाजिक ताने बाने को ध्वस्त करने की साजिश कर रही हैं । इसे किसी भी हाल में सफल नही होने दिया जायेगा । 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच ) 

Comments
Loading...