खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री का राशन वितरण घोटाले पर बड़ा बयान

0 28

हाथरस–उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग का राशन वितरण घोटाले पर बड़ा बयान कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए नई पद्धति लागू की गई थी। इसके तहत पॉस मशीनें भी लगाई गई थीं। 

Related News
1 of 1,457

घोटालेबाजों ने इस पद्धति में भी सेंध लगा दी और 30 करोड़ रुपये का अनाज घोटाला किया। इन लोगों से सख्ती से निपटा जा रहा है। अनाज घोटाले को लेकर प्रदेश के अंदर काफी संख्या में एफआईआर दर्ज भी हुई हैं। सत्ता में आने के बाद 30 लाख फर्जी राशन कार्ड निरस्त कराए और  40 लाख लोगों के नए राशन कार्ड बनवाए गये हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि प्रदेश में राशन लेने वालों की संख्या में गिरावट आई है।

हाथरस में अग्रवाल समाज द्धारा आयोजित मेले के समापन समारोह में शिरकत करने आये थे। इससे पहले उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि गंगा की सफाई की जिम्मेदारी हमारी पार्टी ने ली थी। इसे साफ करने के लिए प्रयास भी किया जा रहा है। इसके लिए हमारी सरकार की ओर से अलग से उमा भारती को जिम्मेदारी दी गई है। यह जरूरी नहीं कि जितना समय सफाई के लिए निर्धारित किया गया था, उतने समय में रिजल्ट आ सके। नाली-नालों के आकलन में कुछ कमी रह गई, जिसके कारण यह समस्या आ रही है।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...