लखनऊ में वाहनों के VIP नम्बर के लिए बुकिंग शुरू 

0 130

लखनऊ – राजधानी लखनऊ में दो व चार पहिया नए वाहनों के वीईपी नंबर की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई। इस बार हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 32 जेके से शुरू हुई है। एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह के मुताबिक आकर्षक नम्बरों की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार शुरू हो चुकी है।

Related News
1 of 1,457

एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जेके सीरीज के महत्वपूर्ण, अति महत्वपूर्ण,अति आकर्षक, आकर्षक पंजीयन नम्बरों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.parivhaan.gov.in पर लॉग इन करना होगा। 

जिसके बाद नम्बरों में मनपसंद पंजीयन के लिए स्टेट बैंक सहित अन्य सभी बैंकों के नेट बैंकिंग व डेविट क्रेडिट कार्ड से फीस जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन नम्बर बुक हो जाने के बाद आरक्षित नम्बर का शीट प्रिंट लेकर जरूरी कागजों समेत 30 दिनों के अंदर कार्यालय के काउंटर नम्बर एक पर प्रस्तुत करना होगा।

 

Comments
Loading...