कांग्रेस प्रवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

0 17

फरीदाबाद–हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने के कारण कांग्रेस प्रवक्ता की मौत हो गई। 

Related News
1 of 1,457

घटना सेक्टर नौ स्थित पीएचसी जिम की है जहां प्रतिदिन विकास चौधरी जिम करने जाते थे। कांग्रेस प्रवक्ता जिम करने के बाद अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे उस वक्त कुछ लोगों ने उन पर कई राउंड गोली चलाई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका। गोली लगने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चौधरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस को घटनास्थल से 12 गोलियों के खोखे मिले हैं। 

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अभी तक पता नहीं चल सका है कि इस हमले के पीछे कौन लोग शामिल हैं और हमला क्यों अंजाम दिया गया। हालांकि, भीड़ भरे इलाके में कांग्रेस नेता पर चली गोलियों के कारण शहर के लोग सकते में हैं।

Comments
Loading...