स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म का गंदा धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिली 25 लड़कियां

0 877

स्पा सेंटर के आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने अचानक छापेमारी कर सेंटर से 25 युवतियों और 17 युवकों को मौके पर ही धर दबोचा. सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे.

ये भी पढ़ें..ड्रग्स मामलः NCB के शिकंजे में कॉमेडियन भारती सिंह, घर पर पड़ी रेड

छापेमारी से मची अफरा-तफरी…

पुलिस की छापेमारी से स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई. लड़के और लड़कियां इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ी गई युवतिया ज्यादातर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, वही, युवक उत्तर प्रदेश और सोनीपत के रहने वाले है. यह कार्रवाई पुलिस ने सोनीपत के कुंडली में की.

कोरोना

Related News
1 of 1,906

25 लड़कियां व 17 युवक गिरफ्तार…

छापेमारी के बारे में पुलिस ने बताया कि कुंडली स्थित पारकर मॉल में स्थित पांच स्पा सेंटरों में छापेमारी की गई. 25 युवतियों और 17 युवकों को पकड़ा गया है. छापेमारी को लेकर कई टीम बनाई गई थी. यहां पर सेक्स रैकेट चल रहा था. जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की. स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए.

ये भी पढ़ें..प्रदेश में देर रात 4 सीनियर IPS अफसरों का तबादला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...