कमांडर के पकड़े जाने पर बिलख पड़े BJP विधायक, लगाई वापस लाने की गुहार

0 15

मुजफ्फरनगर–वायुसेना के पायलट अभिनंदन के पकड़े जाने पर पूरे देश में इस समय गुस्सा और चिंता का माहौल है। ऐसे में मुजफ्फरनगर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ; जिसमे विधायक जी फूट- फूट कर रोते देखे जा सकते हैं।  

Related News
1 of 1,457

जानसठ के गांव कवाल निवासी खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी हमेशा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते रहे हैं। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय एयरफोर्स की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को पाक में वायुसेना द्वारा हवाई हमले की कार्रवाई के दौरान भारत का पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पकड़ा गया। पाकिस्तान की सेना ने पायलट से मारपीट करते हुए एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो को देखकर विधायक विक्रम सिंह सैनी फूट-फूटकर रो पड़े।

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि पायलट को छुड़ाओ, पायलट को खरोंच आई तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे। साथ ही विधायक ने देशवासियों से भी कहा कि वो पीएम मोदी पर विश्वास रखें। विधायक का फूट-फूट कर रोते बिलखते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Comments
Loading...