सीतापुरः मिश्रिख के दधीचि कुंड में डूबकर तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

0 57

सीतापुर — राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में मिश्रिख के दधीचि कुंड में डूबकर तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.बताया जा रहा है कि ये बच्चें नहाने के दौरान गहरे पानी में चल गए जिससे यह हादसा हुआ.

Related News
1 of 1,457

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों बालकों के शवों को निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस के मुताबिक तीनो बालक सीतापुर जिले के रोटी गोदाम के रहने वाले है.उधर बच्चों की मौत की खबर मिलते ही घरों में कोहराम मच गया,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(रिपोर्ट-सुमित बाजपेयी,सीतापुर)

Comments
Loading...