प्रतापगढ़ः चूल्हे की चिंगारी से गरीब का आशियाना खाक,बहन-भाई जिंदा जले

0 49

प्रतापगढ — प्रतापगढ़ में पट्टी कोतवाली क्षेत्र में चूल्हे की चिंगरी से लगी आग ने एक गरीब के आशियाने को राख कर दिया।जबकि आग की चपेट में आए दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं मासूमों को बचाने में मां-बाप भी बूरी तरह झूलस गए।

Related News
1 of 1,457

मिली जानकारी के मुताबिक घटना पट्टी कोतवाली के बीबीपुर बारडीह गांव की है।यहां के निवासी दलित फूलचन्द्र के घर में चूल्हे से निकली चिंगर अचानक आग की लपटो में तब्दील हो गई। देखते-देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया जब तक फायब्रिगेड पहुंचती तब तक गरीब का आशियाना जलकर खाक हो चुका था। 

वहीं आग की चपेट में आकर फूलचन्द्र के दो बच्चों (बेटा-बेटी) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अपने कलेजे के टूकड़ों को बचाने में फूलचन्द्र व उसकी पत्नी भी झूलस गई। घर में दो मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी लगते ही लोगो की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गई।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...