सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत…

0 250

यूपी के श्रावस्ती (accident) में भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुलरा गेस्ट हाउस के पास भिनगा से सिरसिया जा रही एक मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।

जिससे मोटरसाइकिल सवार दो महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल पर एक मासूम भी सवार थी जो ठीक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..क्लीन स्वीप होने से बची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया…

ससुराल घूमने आया था युवक…

दरअसल सिरसिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी रामचरन (30 वर्ष) पुत्र कन्हई मोटरसाइकिल से पत्नी रुकमा (25 वर्ष ) तथा अपनी मासूम बेटी और अपनी बहन सुशीला (24 वर्ष) के साथ भिनगा कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव में अपने ससुराल घूमने आया था।

Related News
1 of 8

जहां से अपने घर सिसवा जा रहा था। तभी रास्ते में गुलरा गेस्ट हाउस के पास उसकी मोटरसाइकिल को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी (accident)।

सूचना पर पहुंची पुलिस…

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार राम चरन और उसकी पत्नी रुकमा तथा बहन सुशीला की दर्दनाक मौत हो गई। वही रामचरन की मासूम बेटी ठीक है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य और सीओ भिनगा ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें..बारात ले जाने की चल रही थी तैयारी, अचानक दुल्हन की हुई मौत, खबर सुन जमीन पर गिरा दूल्हा और फिर…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...