शामलीःपत्रकार की पिटाई करने वाले जीआरपी एसएचओ सस्‍पेंड

0 13

शामली — उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पटरी से उतरी मालगाड़ी की कवरेज करने गए एक पत्रकार की पिटाई करने के आरोपी जीआरपी एसएचओ राकेश कुमार और कॉन्‍स्‍टेबल संजय पवार को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

Related News
1 of 1,457

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इन दोनों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्‍होंने पत्रकार अमित शर्मा के साथ बदसलूकी की और उसके साथ अमानवीय कृत्य किए। इससे पहले बुधवार सुबह पत्रकारों ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

पीड़‍ित पत्रकार अमित शर्मा ने बताया कि पिटाई करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्‍हें हिरासत में लिया। हिरासत में उन्‍हें नंगा किया गया और उनके मुंह में पेशाब किया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे और उन्होंने घटनास्थल पर ही गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। साथ ही मीडियाकर्मियों का माइक भी छीन लिया। पिटाई की घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

Comments
Loading...